Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

दारोगा का आड‍ियो वायरल, कहा रुपये दे जाओ नहीं तो दर्ज कर दूंगा एफआईआर और पीटूंगा अलग से…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। आदमी कितने थे और कितने रुपयों की व्यवस्था तुम लोग कर दोगे। साहब उई तो 50 हजार रुपये कहिन रहा नहीं इतने नहीं अच्छा तुम लोग बताओ कितने रुपये की व्यवस्था कर दोगे साहब जेत्ते कम से कम म होइ जाए। अरे पशब्द हो का यहां हम बैठे हैं। खुल के बात करो। तीन आदमी हैं तो 15 हजार रुपये ले आओ नहीं तो मुकदमा दर्ज कर दूंगा और पीटुंगा अलग से। यह आडियो बुधवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। आडियो बंथरा थाने से संबद्ध एक चौकी इंचार्ज का बताया जा रहा है। जो जुआरियों पर कार्रवाई न करने के लिए एक दलाल के माध्यम से 15 हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं। आडियो में दलाल और दारोगा की बातचीत जब वायरल हुई। मामला

जानकारी होने पर डीसीपी सेंट्रल डा. ख्याति गर्ग ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव को सौंपी है। वायरल आडियो बंथरा के तीन नंबर हल्का प्रभारी रहे राजेश कुमार मिश्रा ;वर्तमान चौकी प्रभारी हरौनी का बताया जा रहा है। बंथरा पुलिस के मुताबिक आडियो में चमका समेत एक अन्य अपराधी के माध्यम से जो बात की जा रही है। वह हलका नंबर तीन के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक बंथरा पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा था। जिसमें तीन जुआरियों पर कार्यवाही न करने के लिए दारोगा राजेश कुमार मिश्रा ने एक दलाल के माध्यम से 15 हजार रुपये घूस की मांग की है। इसमें अंंत में दारोगा द्वारा कहा गया कि अगर 15 हजार रुपये लेकर नहीं आए तो मुकदमा भी दर्ज होगा और थाने में पीटाई भी होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *