Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

लापता 82 बच्चों की नए सिरे से शुरु होगी तलाश, सालों से गायब बच्चों का अब तक नहीं लग सका सुराग…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली। मां.बाप की आंखों का तारा एक बार ऐसा गुम हुआ कि वह उसे ढूंढ ही नहीं पाये। बड़ी उम्मीदों से पुलिस के पास पहुंचे तो वहां भी मायूसी हाथ लगी। थाने पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश करने के बजाय बच्चों के लौटने का इंतजार करती रहती है। माता.पिता भी थकहार कर सिर्फ इंतजार के भरोसे रह जाते है। शाहजहांपुर जिले में वर्ष 2007 से 82 बच्चे लापता है। जिनकी पुलिस अब तक तलाश नहीं कर सकी। ऐसे में अभिभावकों को एसपी एस आनंद ने उम्मीद की एक किरण जरूर दिखाई है। जिन्होंने जिले में अब तक लापता बच्चों की सूची थानेवार तैयार कराकर उनकी नये सिरे से तलाश शुरू करा दी है। हर गुमशुदा बच्चे के लिए संबंधित थाने के एक बीट सिपाही को जिम्मेदारी सौपी गई है जो बच्चों के माता.पिता से लेकर रिश्तेदारों तक से संपर्क कर जानकारी जुटाएंगे ताकि लापता बच्चों की बरामदगी हो सके।

37 बेटियों को भी तलाश नहीं सकी पुलिस

जिले में जो 82 बच्चे अब तक लापता है उनमे 37 बेटियां भी शामिल है। जिसमे सबसे ज्यादा 7 बच्चियां कांट थाना क्षेत्र से लापता है। इस थाने की पुलिस सबसे ज्यादा 11 बच्चों का सुराग नहीं लगा सकी है।

आठ माह में आठ बच्चे लापता

जिले में जनवरी 2021 से अब तक करीब 20 बच्चे लापता हो चुके है। जिसमे 12 बच्चे तो उसी दिन या फिर एक.दो दिन बाद स्वजन को मिल गए। जबकि आठ बच्चे ऐसे है जिनकी गुमशुदगी दर्ज है लेकिन पुलिस उनकी तलाश नहीं कर सकी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *