Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

मेडिकल कालेज में इसी माह से होगी दिल की बाईपास सर्जरी, उपकरण और टेक्नीकल स्टाफ तैयार……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ मेडिकल कालेज में 150 करोड़ की लागत से बने सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगी हैं। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के बाद अब जल्द ही दिल की बाईपास सर्जरी भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जरूरी दवाएं, उपकरण एवं टेक्नीकल स्टाफ का बंदोबस्त कर लिया गया है।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुपरस्पेशियिलिटी ब्लाक आम व गरीब मरीजों की उम्मीदों का बड़ा केंद्र है। गत माह दिल के मरीजों में स्टेंट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। नई दिल्ली एवं बाहरी निजी अस्पतालों में दिल में स्टेंट डालने का खर्च करीब दो लाख रुपए आता है। वहीं मेडिकल कालेज में करीब 50 हजार में इलाज मिलेगा। प्राचार्य ने बताया कि स्पेशियलिटी ब्लाक में न्यूरो, बर्न, हार्ट, कैंसर एवं कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। न्यूरो एवं कार्डियो की ओपीडी शुरू कर दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *