विवाहिता की हत्या: गला रेतकर उतारा गया मौत के घाट, पुलिया के नीचे मिला शल; जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे SP व ASP सहित भारी पुलिसबल
मिर्जापुर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में कोऑपरेटिव खाद गोदाम के पास पुलिया के नीचे एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। विवाहिता की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।



