Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

पुलिस कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर…….. पहुंची पुलिस

पुलिस कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली,, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सोमवार को दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वसंत विहार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राकेश (35) ने सोमवार सुबह 6 बजे पिकेट ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक लड़के ने सुबह 6:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन कर घायल पुलिस कॉन्स्टेबल के बारे में सूचना दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पूर्वी मार्ग स्थित घटनास्थल पर पहुंची और कॉन्स्टेबल राकेश को बेहोश हालत में पड़े पाया। उसने अपनी सर्विस गन से अपने सिर के दाहिनी ओर गोली मार ली थी।

कॉन्स्टेबल को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और क्राइम/फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीमों को मौके पर बुलाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *