Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

दिनदहाड़े वारदात: इस दल के नेता को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

पंजाब के मोहाली में शनिवार को दिनदहाड़े सेक्टर 71 की मार्केट में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से मार्केट में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आई-20 कार में सवार होकर आए चार युवकों ने मार्केट में विक्की को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद जान बचाने के लिए विक्की भागने लगा। आरोपियों ने उसका पीछा किया।

विक्की करीब आधा किलोमीटर भागा। वह अपने घर की तरफ भाग रहा था लेकिन आगे एक पार्क था। उसकी दीवार छोटी थी। जैसे ही विक्की दीवार पर चढ़ने लगा, आरोपियों ने फिर उस पर गोलियां चला दी। विक्की को करीब आठ गोलियां लगी। वह वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *