Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

यहां सड़क हादसों में दो नेपाली यात्रियों की मौत, कई घायल….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अयोध्या। जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो नेपाली यात्रियों की मौत हो गई। कई यात्रियों को चोटें आईं हैं। घटना अयोधया प्रयागराज हाइवे पर बीकापुर के जमोली गांव के निकट हुई। हादसा जहां हुआ वह स्थान अयोध्या और सुल्तानपुर जिले की सीमा पर है। नेपाल से तेलांगाना जा रही एक टूरिस्ट बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना शुक्रवार भोर की है। चौरे बाजार चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में नेपाल निवासी मोयद्र भूसाल और प्रेम चलाने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सुल्तानपुर जिले की पीएचसी कूरेभार ले जाया गयाए जहां दोनों की मौत हो गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण हाइवे पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटा कर यातायात सामान्य कराया गया। वहीं अयोध्या.आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर मया बाजार के बरईपारा के पास एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। बस अकबरपुर डिपो की थी जो अयोध्या से बलिया जा रही थी। हादसे के किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। लेकिन इसे लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटा कर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *