Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली: चुनाव के पहले BJP झटका देने वाले अमित इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन, चर्चाएं हुई तेज, इसी पार्टी से चुनाव भी लड़ेंगे

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा (राष्ट्रीय निषाद संघ) उत्तर प्रदेश के पद पर तकरीबन 20 वर्षों से अपना योगदान पार्टी में रहकर अमित चौधरी ने दिया। वे मुकेश साहनी की VIP पार्टी का दामन थाम सकते हैं

चौधरी ने किसी कारणवश बीजेपी पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लेते हुए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को इस्तीफा पत्र सौंपा। जिससे बीजेपी पार्टी को एक बहुत भारी झटका लगा है।

बीजेपी पार्टी में लंबे समय से रहे चौधरी ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्यों को निभाया।

सूत्रों की मानें तो अमित चौधरी बिहार के एनडीए पार्टी में शामिल मुकेश साहनी की VIP ( विकासशील इंसान पार्टी) पार्टी में शामिल होंगे। चर्चाएं यहां तक चल रही है कि अमित यूपी विधानसभा के चुनाव में हम पार्टी से चुनाव भी लङ सकते हैं। पार्टी उन्हें यूपी में बड़ा पद भी देने जा रही है।

जिस की चर्चाएं प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक हो रही हैं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *