Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः अदसड़ गांव में कुर्की का नोटिस हुआ चस्पा….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

धीना, चंदौली। जमानिया थाना में वांछित अदसड गांव निवासी अभियुक्त विकास सिंह को न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके घर पुलिस ने चस्पा किया। वही परिजनों ने कहा कि आरोपी अभियुक्त न्यायालय के तय समय पर नहीं पहुंचता है तो घर की कुर्की की जाएगी।
अदसड गांव निवासी विकास सिंह पुत्र रणविजय सिंह के ऊपर धोखाधड़ी में जमानिया थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्त का काफी दिनों से तलाश कर रही है।वही न्यायालय में तय तारीख में अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय ने अभियुक्त के विरुद्ध नोटिस अंतर्गत धारा 82 सीआरपीसी जारी किया है। यदि अभियुक्त मा. न्यायालय या पुलिस के समक्ष हाज़िर नही होता है तो न्यायालय से धारा 83 सीआरपीसी के तहत आदेश कराकर कुर्की की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *