Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया क्षेत्र के दो चैकी प्रभारियों का हुआ स्थानांतरण, एसपी ने कुल 14 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आज जनपद में विभिन्न थानों व चैकियों पर तैनात कुल 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। पुलिस लाइन में तैनात प्रेम नारायण सिंह को चैकी प्रभारी चंधासी मुगलसराय, मनोज कुमार थाना कंदवा से चैकी प्रभारी शिकारगंज चकिया, जय करन सरोज को थाना बलुआ से चैकी प्रभारी रामपुर कंदवा, राजेश कुमार को पुलिस लाइन से चकिया चैकी प्रभारी कस्बा चकिया, अखिलेश सोनकर को थाना इलिया से चैकी प्रभारी कस्बा इलिया बनाया। सतेन्द्र कुमार को चकिया चैकी प्रभारी से कंदवा भेजा।

56
कोरोना काल में गरीबों का सहारा बने सोनू सूद को क्या भारत रत्न मिलना चाहिए ?

वहीं नसीबुद्दीन को थाना अलीनगर से चैकी प्रभारी दुल्हीपुर बनाया। अवधेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना चकरघट्टा भेजा। वहीं शिवमणि त्रिपाठी को थाना धानापुर से चैकी प्रभारी बलुआ थाना भेजा। लालमुनी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ट को प्रभारी कोरोना सेल का चार्ज दिया गया। मनेशशंकर द्विवेदी को चंदौली कोतवाली से धानापुर भेजा गया। शिकारगंज चैकी इंचार्ज सत्य नारायण शुक्ला को धानापुर भेजा गया। वहीं संतोष कुमार त्रिपाठी को मुगलसराय से थाना बलुआ भेजा गया। इसके साथ ही अलीनगर थाने में तैनात आनंदी दिन को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *