Saturday, September 12, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः इस गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की हुई दर्दनाक मौत, इतने घायल, चिकित्सकों ने किया रेफर…..जा रहे थे…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। बुधवार की दोपहर कोतवाली अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के पास बाइक व कार की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार गायघाट गांव निवासी संजय मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। जहां पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इनका इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली कार को चालक सहित पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाई में जुट गई है।

बतादें कि गायघाट गांव निवासी निवर्तमान ग्राम प्रधान लल्लन मौर्य के पुत्र प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य किसी कार्य वस बाइक से चकिया गये थे। वह चकिया से अपना काम निबटाकर घर वापस लौट रहे थे। संजय मौर्य अभी रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से अनियंत्रित दिशा से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जहां मौके पर ही बाइक सवार प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य की मौत हो गई। मौके पर पहंुचे आप पास के लोगों ने घाटन की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। जहां पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक सवार घायल दो अन्य को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली को पुलिस ने चालक समेत पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाई में जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *