Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

इस सपा नेता के बाद उनके पिता और भाई की भी कोरोना से मौत…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ में लगातार कोरोना केसों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। सपा नेता एवं अधिवक्ता भोजप्रताप सिंह की तीन दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। रविवार सुबह उनके भाई और पिता की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। पिता.पुत्र को हास्पिटल में बेड तक नहीं मिल सका। दोनों होम आइसोलेट थे। परिवार में तीन मौतों से कोहराम मचा है। सपा नेता विपिन मनोठिया व अधिवक्ता डा. रामकुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि अगर समय पर उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। स्‍वजन ने भर्ती करने के लिए अस्पताल के लगाए कई चक्कंर।

गंगा नगर निवासी जय प्रकाश सिंह तोमर सिंचाई विभाग में अधिकारी थे। उनके बड़े बेटे अधिवक्ता व सपा नेता ठाकुर भोज प्रताप सिंह तोमर और छोटे बेटे भानु प्रताप सिंह तोमर की 20 अप्रैल को रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। 21 अप्रैल को भोज सिंह तोमर की मौत आक्सीजन की कमी से हो गई थी। उनके पिता जय प्रकाश सिंह तोमर 75 व भाई भानू सिंह तोमर 50 घर पर ही उपचार करा रहे थे। रविवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। अस्‍पताल में बेड न मिलने व उपचार के अभाव में पिता पुत्र की मौत हो गई। स्‍वजन ने आरोप लगाया कि उनको भर्ती करने के लिए अस्पताल के कई चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें कहीं जगह नहीं मिली। जिससे उनकी मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *