Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

तीन कोरोना पॉजिटिव पहुंच गए नामांकन करने, जानकारी होने के बाद परिसर में हड़कंंप…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक परिसर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधान बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों ने फार्म जमा किया। इस बीच फार्म जमा करने के पूर्व कराये गए स्कैनिंग जांच और कोरोना जांच में तीन प्रत्याशी पॉजिटिव पाये गए जिससे परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि, सतर्कता बरतते हुए सभी को होम क्‍वारंटाइन की सलाह दी गई है। वहीं उन लोगों के संपर्क में रहे लोग भी दहशत में रहे। लोगों ने बताया कि संक्रमित लोग काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जन संपर्क भी कर रहे थे।

फार्म जमा करने के लिए कुल 24 काउंटर खोले गए है जहां रविवार को भी फार्म जमा किये जायेंगे। शनिवार को गेट न. एक से प्रत्याशियों और एक प्रस्तावक को अंदर जाने की इजाजत दी गयी। लेकिन भीड़ इस तरह हावी रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का पॉलन नही के बराबर हो पाया। अलबत्ता लोग मास्क लगाए हुए जरूर देखे गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *