बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमण कर बनाए गए बीजेपी के कैंप कार्यालय पर कार्रवाई, मौके पर शांति……नेता से तीखी नोंकझोंक
बलिया, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

तीन दिनों से चल रही प्रशासनिक कसरत के बाद आखिरकार मंगलवार को शहर के चित्तू पांडेय स्थित इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा के कैंप कार्यालय पर नगर पालिका का बुलडोजर चल ही गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




