चंदौली: प्रदेश का चौथा जनपद बना चंदौली , एआरटीओ की पहल रंग लाया….. सीएम का आदेश, गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) स्कीम तहत 5 हजार का इनाम, जवान ने घायल महिला को पहुंचाया था अस्पताल, बची जान
एडीएम ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर पीआरडी जवान को किया सम्मानित
5 हजार का चेक दिया बढ़ाया गया हौसला
चंदौली।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आदित्य योगी की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक पहली जनवरी को सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए समस्त विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्ययोजना के अनुसार कार्यवाही को पूर्ण कराने हेतु जारी निर्देश जारी किये गये हैं। उपरोक्त बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ डाक्टर सर्वेश कुमार ने त्वरित पहल करते हुए जनपद में इसी शुरुआत किए। यह पहल करने वाला यूपी चौथा जनपद हो गया। पीआरडी जवान को सम्मानित करके 5 हजार का इनाम दिया गया।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जनपद के सम्बन्धित विभाग/स्टेकहोल्डर (परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा पुलिस, यातायात, पी0डब्ल्यू0डी0) विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पी0आर0डी0 जवान परदेशी राम पुत्र फिरन्तु निवासी-ग्राम-दूदे ने ड्यूटी से वापस जाते समय एक महिला (उम्र लगभग 60 वर्ष) जिसे अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार दिया गया था जो कि धक्का लगने के कारण रोड के किनारे गिरी पड़ी थी जिसके गले व सिर पर चोट लगी थी एवं काफी खून बहने के वजह से महिला अर्द्ध बेहोसी की अवस्था में पड़ी थी कोे तत्काल गोल्डेन ऑवर के अन्दर ऑटो बुलाकर कमलापति अस्पताल में भर्ती कराया जिससे महिला की जान बच सकी।






