Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी.लालगंज मार्ग पर ट्रक की चपेट में चार लोगों की मौत हो गई। पटेहरा चौकी क्षेत्र के सुगापांख बाजार के पास गुरुवार की सुबह ट्रक लोगों पर आफत बन कर टूट पड़ा। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य ने इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक चालक समेत दो अन्‍य लोग भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की सुबह कलवारी की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने खंतरा गांव से बाइक सवार संदीप मौर्य 35 और राजकुमार मौर्य 32 को पीछे से ट्रक ने रौंद दिया और बाइक ट्रक में फंस गई इसमें फंसकर राजकुमार ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर हालत में संदीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं लगभग 200 मीटर दूर तक पहुंचते ही तीन और लोगों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें डेढ़ वर्षीय मासूम, श्याम नारायन 50 व सुनीता 35 निवासी पड़रिया की भी मौत हो गई। जिसके बाद ट्रक एक मकान में घुसने से ठीक पहले नीम के पेड़ से जा टकराया और रुक गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *