Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

शादी की जिद पर अड़ गईं सहेलियां, घर से लेकर थाने तक जमकर हंगामा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। शहर के एक कालेज में बीकाम में पढ़ रहीं दो छात्राएं एक.दूसरे से विवाह की जिद पर अड़ गई हैं। दोनों युवतियों के संबंधों के बारे में जब स्वजन को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन दोनों शादी की जिद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्वजन के विरोध से घर के बाहर काफी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सहेलियों और उनके स्वजन को थाने ले आई। उन्‍हें समझाने की कोशिश चल रही है। लेकिन युवतियां मानने को तैयार नहीं हैं।

यह है मामला

लालकुर्ती थाना क्षेत्र और मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी छात्राएं शहर के एक ही कालेज में बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी युवती के घर लालकुर्ती निवासी युवती आई हुई थी। दोनों काफी देर से कमरे में थी। स्वजन को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब युवती ने कमरा खोला तो परिवार वालों ने पूछताछ की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *