Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पूर्व प्रधान व भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटे ने प्रधानपति के ख‍िलाफ दी तहरीर…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई गाँव में पूर्व प्रधान व भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे जागेश्वर वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वे रविवार की शाम गांव के एक घर में अलाव ताप रहे थे। वहीं से वह शौच के लिए निकले और सवेरे उनका खून से लथपथ हालत में गांव के बाहर शव मिला। शव मिलते ही गाँव में सनसनी फ़ैल गयी। देखते ही देखते हजारो की भीड़ जमा हो गयी। जिले से लेकर स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लग गया। कई थानों की पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया।

पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बेटे राममिलन की तहरीर पर प्रधान पति समेत उनके भाई व पिता को नामजद किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने भी पीडित परिवार से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *