Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

चंदौली से सटे यहां से इस बार पद्म पुरस्‍कारों के लिए 14 गणमान्‍य लोग शामिल, कल होगी नामों की घोषणा…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से शहर के अलग अलग क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले 14 विशिष्ट जनों के नाम पद्म अलंकरण के लिए इस बार प्रस्तावित किए गए हैं। वाराणसी से इनमें पद्मश्री डॉ. राजेश्‍वराचार्य का नाम पद्म भूषण सम्‍मान के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस बाबत शासन को भी सूची जिला प्रशासन की ओर से भेज दी गई है।

पद्म अलंकरण की घोषणा 26 जनवरी से पूर्व कल देर शाम केंद्र की ओर से जारी कर दी जाएगी। वाराणसी जिला प्रशासन ने इस बार पद्मश्री के लिए प्रख्यात सितार वादक पंडित शिवनाथ मिश्र, डा. राकेश पांडेय, तबला वादक पंडित पूरन महाराज, शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे। श्री बद्री प्रसाद प्रजापति, पं. कमला शंकर, पंडित हरिराम द्विवेदी, आचार्य नंदिता शास्त्री, डा. मन्‍नू यादव, सिद्धनाथ उपाध्याय, शिव शंकर उपाध्याय, काजिम रिजवी और एन के गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया है।

इस बार पद्मश्री सम्‍मान के लिए जिला प्रशासन की ओर से तेरह नाम शामिल किए गए हैं। जबकि इनमें राजेश्वराचार्य का नाम ही पद्म भूषण के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बाबत नाम पूर्व में ही शासन को भेजा जा चु‍का है। इस बाबत जो भी निर्णय शासन की ओर से लिया जाएगा उसी अनुरुप जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *