Thursday, July 9, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- जब तहसीलदार ने कहा “पेड़ काटने वाले थक जाएंगे, आप पौधे लगाते रहिए” नये पौधे लगाए…..पुराने लगे वृक्ष को बचाएं। कहीं भी अवैध रूप से पेड़ काटते देखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें, कानून अपना काम करेगा। “एक पौधा जरूर लगाएं, तभी बचेगा मानव जीवन”— चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव की भावुक अपील……..आठे दिन हरियाली का कारवां पहुंचा हाईस्कूल में…….पेड़ बचाने का संदेश लेकर मैदान में उतरे अधिकारी, छात्रों से बोले— अब आपकी बारी

हरियाली के लिए उठे सैकड़ों हाथ, मूसाखाड़ से पूरे जिले को मिला प्रकृति बचाने का संदेश

हरियाली का संकल्प बना जनअभियान, कॉलेज में हुआ पौधरोपण

पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन व वन विभाग की संयुक्त पहल, अभियान के आठवें दिन छात्रों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

शहाबगंज, चंदौली। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दस दिवसीय वृक्षारोपण संकल्प अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के आठवें दिन गुरुवार को शहाबगंज विकासखंड के मूसाखाड़ स्थित राजकीय हाईस्कूल कॉलेज परिसर में चकिया रेंज, काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के सहयोग से व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, आंवला, बेल, जामुन, अमरूद, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे तथा प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार आलोक निषाद ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत “वृक्ष ही जीवन हैं” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने कहा कि केवल नए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पहले से लगे पेड़ों और पौधों की सुरक्षा करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास उपलब्ध स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, बांस और सहजन जैसे पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यदि कहीं अवैध रूप से पेड़ों की कटाई होती दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग अथवा डायल-112 पर दी जानी चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण और लोगों दोनों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे ने कहा कि वन विभाग का उद्देश्य केवल वन क्षेत्र का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि जब सामाजिक संस्थाएं, छात्र और आम नागरिक इस प्रकार आगे आते हैं तो हरित अभियान को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन मिलता है।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आलोक निषाद, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक कुमार, पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सैनी, उपाध्यक्ष शीतला केशरी, पत्रकार अरुण कुमार, शिक्षक अश्वनी कुमार, धनशेखर, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, शहबाज अली, उमेश, दिवाकर, चंद यादव, वन दरोगा रामआशीष, वन दरोगा अमित यादव, वन रक्षक शिवबक्स, आदित्य सिंह, अमित सिंह, मोहम्मद आजाद, कोषाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सौरभ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *