Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – शादी का वादा बना धोखा,शादी से मुकरा युवक पहुंचा जेल…….नाबालिग को शादी का सपना दिखाया, फिर मुकरा, इंस्पेक्टर ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा (चंदौली)। थाना सकलडीहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इंकार कर धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सकलडीहा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मुकदमा संख्या 115/2026 दर्ज किया। प्रकरण में संबंधित बीएनएस धाराओं के साथ 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय हुई सकलडीहा पुलिस टीम ने बुधवार को वांछित आरोपी अमीनुद्दीन शाह (21 वर्ष) निवासी नौंरगाबाद, थाना सकलडीहा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के साथ कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी मामले से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *