चंदौली की बड़ी खबर- DPRO नीरज कुमार सिन्हा का हुआ तबादला.……….अब इस जिले की मिली जिम्मेदारी……… चंदौली के नए डीपीआरओ बने
चकिया/चंदौली। प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चंदौली के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नीरज कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अयोध्या जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अयोध्या में तैनात डीपीआरओ अविनाश कुमार को चंदौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंचायती राज अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह तबादला शासकीय कार्यहित में किया गया है। शासन ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

नीरज कुमार सिंह के कार्यकाल में चंदौली में पंचायत संबंधी कई योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिली थी। उनके तबादले की खबर सामने आते ही विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई।
दूसरी ओर, अब चंदौली में नए डीपीआरओ के रूप में अविनाश कुमार के कार्यभार संभालने को लेकर पंचायत विभाग में नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।




