सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम……पीसीबी, संगीत, कथक व वाणिज्यिक कला में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
चकिया, चंदौली ।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के बल पर विद्यालय ने एक बार फिर तहसील स्तर के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान मजबूत की है।

पीसीबी वर्ग में शिवम जायसवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं यद्वेश ने 83.2 प्रतिशत, अर्पण रस्तोगी ने 80 प्रतिशत, काजल यादव ने 79.2 प्रतिशत तथा श्रेया मौर्या ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। भौतिक विज्ञान में शिवम जायसवाल ने 93 अंक अर्जित किए। जीव विज्ञान विषय में यद्वेश ने 95 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि शिवम जायसवाल एवं काजल यादव ने 90-90 अंक प्राप्त किए।

हिंदुस्तानी संगीत विषय में विद्यार्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। अर्पिता ने 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा अर्पण रस्तोगी ने 95 अंक, यद्वेश एवं अंशिका ने 94-94 अंक, श्रेयांशी ने 92 अंक तथा श्रेयांशी सिंह ने 91 अंक अर्जित किए।




