भाजपा को लगा झटका: BJP विधायक के भाई ब्लॉक प्रमुख सपा में शामिल, पत्नी संग ली सदस्यता……सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ फोटो
लखनऊ/हसनपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और अहम उलटफेर सामने आया है। हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई और गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ उनकी पत्नी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख निवेश देवी ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।


राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सपा पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए संगठन में उचित जिम्मेदारी देने का भरोसा जताया।
गौरतलब है कि राजेंद्र खड़गवंशी गंगेश्वरी क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनके इस कदम से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो वह लंबे समय से संगठन में उपेक्षा को लेकर असंतुष्ट थे, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा राजनीतिक निर्णय लिया।







