Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – भव्यता का प्रतीक बनेगा नया गेट, विधायक करेंगे लोकार्पण, गेट पर लगा है भारत की शान अशोक स्तंभ व दोनों तरफ अशोक चक्र……..12 लाख की लागत से बना है यह……….पहली पर गेट पर पहुंचते ही आप पढ़ेंगे, 88 सदस्यों का नाम

ब्लॉक मुख्यालय पर 12 लाख की लागत से तैयार प्रवेश

 द्वार का बुधवार सुबह 10 बजे होगा उद्घाटन

चंदौली। क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण बुधवार सुबह 10 बजे विधायक कैलाश आचार्य द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और पूरे परिसर को आकर्षक रूप देने में जुटे कर्मचारी अंतिम रूप देने में लगे हैं।

ब्लॉक प्रमुख शम्भू यादव ने बताया कि नवनिर्मित गेट ब्लैक मार्बल से तैयार किया गया है, जो अपनी भव्यता और आकर्षक डिजाइन के चलते क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा। गेट के शीर्ष पर अशोक स्तंभ की प्रतिकृति स्थापित की गई है, जिसमें तीन शेर अंकित हैं, जो इसकी गरिमा को और बढ़ाते हैं।

खास बात यह है कि पहली बार इस गेट पर क्षेत्र पंचायत के 88 सदस्यों के नाम भी अंकित किए गए हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों को विशेष सम्मान मिला है। ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्यक्रम में समय से उपस्थित रहने की अपील की है।

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए गेट को पीले फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वहीं, बीडीओ विकास सिंह ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम से पहले साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

स्थानीय लोगों में भी इस भव्य गेट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की नजरें अब बुधवार के उद्घाटन समारोह पर टिकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *