Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः शहीद हुए जवान के घर बैंक कर्मियों ने पहुंचकर दिया 13 लाख 19 हजार का चेक…..शहादत पर हुई थी सभी की आंखे नम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने देश पर अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले शहीद के परिजनों को जीवन बीमा का क्लेम भुगतान कर दिया है।


ठेकहां गांव निवासी निवासी धर्मदेव कुमार गुप्ता पुत्र मल्लू साव सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात था। धर्मदेव कुमार गुप्ता ने नक्सली हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। शहीद धर्मदेव कुमार गुप्ता ने हाल ही में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से एक जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी थी। घटना की जानकारी होने पर एसबीआई लाइफ के स्थानीय कार्यालय वाराणसी ने स्वयं पहल कर इस पॉलिसी का क्लेम भुगतान कर दिया है। कंपनी के उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने इस क्लेम भुगतान को शहीद को एक श्रद्धांजलि के रूप में रेखांकित किया। मण्डलीय प्रबंधक नितेश कुमार ने कहा कि ऐसे विपरीत समय में ही जीवन बीमा का वास्तविक महत्व पता चलता है। स्थानीय क्षेत्र प्रबंधक प्रियांशु गुप्ता ने शहीद के परिजनों से मिलकर क्लेम की राशि सौंपी और लोगों को ऐसे ही विपरीत समय के लिए जीवन बीमा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें ठेकहां ग्राम प्रधान, सजाउद्दीन व बीमा सलाहकार राज जैसवाल मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *