Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में मेधा का महासंग्राम: ‘स्टार प्रोडीजीज ऑफ चकिया’ 30 मार्च को, मेधावियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश….मिलेगा 5000 , 2500,1100 रुपए…..डालिम्स का प्रयास

चकिया, चंदौली। क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को नई पहचान देने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चकिया में भव्य नि:शुल्क मेधा क्विज प्रतियोगिता “स्टार प्रोडीजीज ऑफ चकिया” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च 2026 को डालिम्स सनबीम स्कूल, चकिया में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी वी.पी. सिंह तथा एमडी विवेक प्रताप सिंह के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों को तीन वर्गों—कक्षा 3 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 10—में विभाजित कर शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है और पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। इच्छुक प्रतिभागियों को 25 मार्च 2026 तक अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। 

प्रत्येक वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5001, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹2001 तथा तृतीय स्थान पर आने वाले को ₹1001 की धनराशि के साथ प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्रों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *