Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

✈️ “तियरी का लाल बना आसमान का बादशाह”……. शांतम सिंह बने इंडिगो पायलट, चकिया में जश्न का माहौल,SRVS परिवार में खुशी की लहर…. दक्षिण अफ्रीका में लिया ट्रेनिंग, आज हुआ चयन

चकिया, चंदौली।

जनपद चंदौली के चकिया तहसील अंतर्गत शहाबगंज विकास खंड के तियरी गांव से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। SRVS के सहायक प्रबंध निदेशक श्याम जी सिंह के पुत्र शांतम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की अग्रणी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

शांतम सिंह ने पायलट बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए विदेश का रुख किया और दक्षिण अफ्रीका में कड़ी मेहनत के साथ अपनी फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की। कठिन प्रशिक्षण और कई चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।

 

शांतम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के भतीजे भी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इसे पूरे क्षेत्र की उपलब्धि मान रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, कुलदीप सिंह, बनारसी सिंह, बाबिल सिंह, मयंक समेत अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए शांतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👉 संघर्ष से सफलता तक की कहानी बनी मिसाल

शांतम सिंह की यह सफलता बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पंख दिए और आज आसमान में उड़ान भरने को तैयार हैं।

👉 युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्तंभ

तियरी गांव का यह होनहार बेटा आज न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे चकिया और चंदौली जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *