चंदौली – दरोगा का सिर फोड़ा, सिपाही के हाथ तोड़े…पटक कर पीटा, दोनों ट्रामा सेंटर में भर्ती; शिकायत पर आई थी पुलिस
चंदौली।
अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में पटाखा जलाने और हुड़दंग करने से रोकने पर 8 से 10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने दरोगा और सिपाही दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें दरोगा का सिर फट गया और वह गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, सिपाही का हाथ टूट गया है।
अलीपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर शराब ठेके के पास मंगलवार की रात 10 बजे के करीब 8 से 10 की संख्या में युवक पटाखा फोड़ रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। इस पर शराब ठेके के लोगों ने अलीनगर पुलिस को सूचना दी मौके पर अलीपुर थाना के हलका इंचार्ज एसआई दिनेश सिंह और कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और युवकों को मना किया।




