Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

सेना के जवान का इलाज के दौरान हुआ मौत , गांव में पसरा मातम……..दिल्ली सैन्य अस्पताल में ली अंतिम सांस, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

चकिया, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क 

शहाबगंज के स्थानीय कस्बा निवासी सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार भोर में सैन्य चिकित्सालय दिल्ली में इलाज के दौरान ली अन्तिम सांस।उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

अरविंद कुमार मौर्य,चंद्रशेखर उर्फ पारस नाथ मौर्य के पुत्र थे।वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। बचपन से ही उन्हें सेना में भर्ती होने का शौक था और वे खेलकूद में भी काफी अव्वल थे।उनका स्वभाव अत्यंत मिलनसार था,जिसके चलते वे गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

परिवार में उनके छोटे भाई अनिल कुमार मौर्य रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात हैं।बड़ी बहन रेखा मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक सैनिक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी,15 वर्षीय पुत्र आरुष और 12 वर्षीय पुत्र अंश को छोड़ गए हैं।पति के निधन से पत्नी मुन्नी देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।वहीं मां सुशीला देवी को गहरा सदमा लगा है और उनकी स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

अरविंद कुमार मौर्य के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है।उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है।हर आंख नम है और हर जुबां पर बस उनकी सादगी, अनुशासन और देशभक्ति की चर्चा है।

सेना के जवानों ने छावनी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्द ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को चंदौली जनपद स्थित उनके पैतृक गांव कस्बा शहाबगंज के लिए रवाना कर दिया गया है।पार्थिव शरीर के रात्रि में गांव पहुंचने की संभावना है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

देश ने एक जांबाज सपूत खो दिया है,जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।बिरुद्दीन फिजिकल एकादमी के डायरेक्टर बिरुद्दीन मौके पर पहुंचकर सैनिक की बिदाई की तैयारी में लग गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *