Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

प्रधानमंत्री आवास में एक भी रुपया न दें, मांगने वालों की करें शिकायत : चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव….चकिया नगर पंचायत के 81 लाभार्थियों का चयन,, 44 लाभार्थियों को मिलेगी एक लाख रुपये की पहली किस्त, कल मिलेगा चंदौली में स्वीकृत पत्र, CM करेंगे शुभारंभ लखनऊ से, किसी के झांसे में न आएं

 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 697 लाभार्थियों की पहली सूची जारी

 कल जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मिलेगा स्वीकृति पत्र

 दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी करेंगे योजना का शुभारंभ

 आवास के नाम पर पैसा मांगने वालों की करें लिखित शिकायत

चकिया, चंदौली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले आवास को लेकर चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा यह आवास पूरी तरह निशुल्क है, इसके नाम पर किसी को भी एक रुपया न दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति धन की मांग करता है तो उसकी लिखित शिकायत तत्काल की जाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 697 पात्र लाभार्थियों की पहली सूची जारी की गई है, जिसमें चकिया नगर पंचायत के 81 लाभार्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 44 लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त आवास निर्माण के लिए भेजी जा रही है। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे योजना का शुभारंभ करेंगे।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि यह आवास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया है, इसमें किसी बिचौलिये की कोई भूमिका नहीं है। किसी के झांसे में न आएं और पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *