……रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापामार छह लोगों को पकड़ा… पुलिस ने
कानपुर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
कल्याणपुर पुलिस ने एक सूचना पर कल्याणपुर में स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में मौके से नाबालिग सहित पांच युवतियों व एक युवक को पकड़ा है। सूत्रो के अनुसार, पकड़ा गया एक युवक जो कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने आया था।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शिवली रोड पर स्थित स्काई व्यू होटल में रविवार शाम एक विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची, जहां पूछताछ करने पर देह व्यापार की आशंका पर तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस को एक नाबालिग सहित पांच युवतियां व एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आया था युवक
सूत्रो की मानें तो पकड़ा गया युवक प्रयागराज निवासी है। वह कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने आया था। पुलिस ने होटल में मौजूद डीवीआर को कब्जे में लिया है। मौके पर युवतियों के मिलने की सूचना पर पूछताछ के लिए एसीपी पनकी श्वेता कुमारी व एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।






