Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – सपा ने एसआईआर फ़ॉर्म को लेकर छेड़ी जन-जागरण मुहिम, महिला सभा से लेकर बूथ टीमों तक कार्यकर्ताओं में दिखी नई ऊर्जा…….मतदाताओं तक सीधी पहुँच बढ़ाने और बूथ संगठन मजबूत करने पर ज़ोर

चकिया, चंदौली।

समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारी तेज करते हुए “गणना पत्रक (SIR फ़ॉर्म)” को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं के वास्तविक आंकड़ों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जमीनी संगठन को मजबूत करेगा और बूथ प्रबंधन को नई दिशा देगा।

महिला मोर्चा ने संभाला मोर्चा—घर-घर संपर्क अभियान तेज

समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा सिंह सूर्या ने बताया कि SIR फ़ॉर्म पार्टी की रणनीति की रीढ़ है। उन्होंने कहा—

“यह सिर्फ कागज़ी प्रक्रिया नहीं बल्कि जनता तक सीधे पहुँचने और बूथ स्तर पर सटीक डेटा तैयार करने का महत्वपूर्ण साधन है।”

महिला कार्यकर्ताओं ने गांवों, मोहल्लों और शहरी इलाकों में घर-घर जाकर संवाद शुरू कर दिया है। प्रतिभा सिंह सूर्या ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से अभियान और अधिक प्रभावी होगा।

जमीनी संगठन को मजबूत करने पर फोकस

चकिया विधानसभा के महासचिव मुश्ताक अहमद ख़ान ने भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर SIR फ़ॉर्म की अनिवार्यता बताई। उन्होंने कहा—

“पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी संगठन है। यह फ़ॉर्म उसी कड़ी को मजबूत करने का आधार है।”

मुश्ताक खान ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय रहने और हर परिवार से संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी

अभियान के दौरान चकिया विधानसभा के SIR प्रभारी राजकुमार जायसवाल,राकेश यादव रोशन,सुधाकर कुशवाहा,बबलू इराकी, दशरथ सोनकर,राजेश पटेल, सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *