Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

20 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, बोला- ‘ऊपर’ भी देना होता है खर्चा-पानी

आजमगढ़/

आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिले में रिश्वतखोर दरोगा को रंगे हाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। हलधरपुर थाना में तैनात दरोगा अजय सिंह मुकदमे की विवेचना कर रहा था।

मुकदमे से नाम निकालने के लिए उसने पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने कुछ कम पैसे देने की बात कही, लेकिन दरोगा ने साफ इनकार करते हुए ऊपर के अधिकारियों को भी पैसे पहुंचाने की बात कहकर अड़ा रहा। थकहार कर पीड़ित व्यक्ति एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शुक्रवार की दोपहर पीड़ित व्यक्ति का रिश्तेदार बनकर उसके साथ दरोगा अजय सिंह के पास पहुंचे और रंगे हाथ 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा प्रयागराज जनपद के सहसो का निवासी है। वर्ष 2023 में इसकी उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *