Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

डिब्बे की तरह पिचक गई स्विफ्ट; चार युवकों की मौत

शामली/

पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार सोनीपत नंबर (एचआर-09 के-8004) की है और हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक नशे में थे। पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *