Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीलोकसभा चुनाव 2024

चंदौली – डीएम ने दिलाई छात्रों को शपथ, बनाया गया मानव श्रृंखला…… एआरटीओ ने कहा करें जरूर पालन…..…दिया सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, जरूर लगाएं हेलमेट और सीटबेल्ट

चंदौली।

गुरुवार को जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन पं कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित गया । जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने फीता काट कर किया। इस दौरान डीएम ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने का शपथ दिलाए।

वही छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्रों ने यातायात के बुनियादी नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने यातायात नियमों के बारे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग और यातायात संकेतों का कड़ाई से पालन करने जैसे आवश्यक बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।

एआरटीओ डाक्टर सर्वेश गौतम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने। हमेशा वाहन चलाते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप यह जानकारी अपने अभिभावकों व परिजनों के साथ साथ पड़ोसियों को दें। इसके अलावा परिवहन विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए। 

कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ सर्वेश गौतम, आर आई परिवहन अशोक कुमार यादव, प्रधानाचार्या पं कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ट्रैफिक के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *