Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीबिहार

मुगलसराय – यहां के मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज हुए सम्मानित……इनके नेतृत्व में नेतृत्व में लगातार तीन वर्षों तक यह महत्वपूर्ण मेला का सफल संचालन हुआ

विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति ने किया सम्मान

 यात्रियों की सुरक्षा में दिया अनुकरणीय योगदान

मुगलसराय, चंदौली।

पितृपक्ष मेला 2025 के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति की ओर से विष्णुपद प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने अनुकरणीय समन्वय और सतर्कता दिखाई। उनके अथक प्रयासों के कारण मेला अवधि में गया रेलवे स्टेशन पर लाखों की भीड़ के बावजूद किसी यात्री को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा और न ही कोई अप्रिय घटना घटी।

गौरतलब है कि जेथिन बी. राज के नेतृत्व में लगातार तीन वर्षों तक पितृपक्ष मेला का सफल संचालन हुआ है। उनकी कुशल निगरानी में गया रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का ऐसा अनुकरणीय उदाहरण सामने आया, जिसकी व्यापक सराहना हो रही है। इससे पूर्व भी वे कुंभ मेला 2025 के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व गया जंक्शन पर भी उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन का प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक द्वारा डीजी इंसिग्निया से भी अलंकृत किया गया था।

समिति के सदस्य मणिलाल बारिक ने कहा कि आरपीएफ ने मेला अवधि में “अतिथि देवो भव:” की भावना का पालन करते हुए 24 घंटे सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित की।

सम्मान समारोह में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जेथिन बी. राज के साथ ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गया बनारसी यादव को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *