Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

क्लास मेट का फोटो वायरल करना छात्र को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल

शहाबगंज, चंदौली ।

सोशल मीडिया पर एक छात्रा की तस्वीर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला थाना इलिया क्षेत्र का है, जहां शहाबगंज कस्बे में कोचिंग करने वाली छात्रा की तस्वीर उसी के साथी युवक ने सोशल मीडिया पर डाल दी।

जानकारी के अनुसार, छात्रा शहाबगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। वहीं पढ़ने वाले एक युवक ने किसी तरह उसका फोटो हासिल कर उसे बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने तत्काल थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी तस्वीर को बिना अनुमति सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *