यहां चौकी प्रभारी और सिपाही 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा


जौनपुर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
भ्रष्टाचार निवारण वाराणसी की टीम ने गुरुवार को धनियामऊ पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी व एक सिपाही को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम चौकी इंचार्ज व सिपाही को बदलापुर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।




