Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

मौत का खेल: युवक ने रेलवे पटरी पर लेट कर बनाया वीडियो, ऊपर से गुजरी ट्रेन

चित्रकूट, लखनऊ।

भरतकूप थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पर जान जोखिम में डाल पटरी पर लेट कर युवक ने वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। लोगों ने खूब लाइक व कमेंट किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रिंकू सोनी नामक इंस्टाग्राम पर युवक ने वीडियो पोस्ट डाली। इसमें युवक पटरी पर लेट कर वीडियो बना रहा है तभी ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती है और वह वीडियाे बनाता रहता है। ट्रेन निकलने के बाद युवक खड़ा होता है। इसके पहले भी युवक ने कई वीडियो रेलवे स्टेशन भरतकूप के वीडियो डाले हैं। लोगों ने एक्स प्लेटफार्म पर भी वीडियो अपलोड किया है। बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *