Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – घर के बाहर बदमाशों ने बिंदू की गोली कर की हत्या , ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत…..मारी ताबड़तोड़ गोली, मौके पर पहुंचे SP, एएसपी व सीओ

चार बाइकों पर आए बदमाशों ने अरविंद यादव को मारी आधा दर्जन गोलियां

धरना (चंदौली)।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने जिम संचालक का कार्य करने वाले अरविंद यादव उर्फ बिंदू (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर चार बाइकों पर सवार होकर आए थे और सीधे घर से बाहर बुलाकर  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगने से अरविंद लहूलुहान होकर गिर पड़े।

परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच के निर्देश दिए। 

घटना रात करीब 11:15 बजे की है। अरविंद यादव अपने घर पर मौजूद थे, तभी चार मोटरसाइकिलों पर सवार छह से अधिक बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग की और फिर मकान में घुसक पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने मौके पर एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायर किए।

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस को मौके से 315 बोर व प्रतिबंधित बोर के खोखे बरामद हुए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी ने कहा – बदमाशों की पहचान कर जल्द होगी गिरफ्तारी

मौके पर पहुंचे एसपी अनामिका जंग ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया है। रंजिश का एंगल खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

गांव में मंगलवार सुबह से ही मातम पसरा रहा। लोग खौफजदा हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *