चकिया- जब एसडीएम व CO ने किया निरीक्षण, हर कमेटी आठ-दस वालंटियर तैयार करने चाहिए ताकि……. सूचना दें जिसपर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम व सीओ ने किया ताजिया मार्ग का निरीक्षण
शांति, साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश, लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील

शहाबगंज (चंदौली)। आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने शहाबगंज कस्बा व बड़गांव सहित आसपास के गांवों में ताजिया चौक और जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक टीम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग और समझदारी से त्योहार को सफल बनाएं। उन्होंने त्योहार से पूर्व साफ-सफाई, बिजली-पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही।





