Tuesday, June 23, 2026
Newsउत्तर-प्रदेश

बड़ा हादसा : एक मासूम और तीन महिलाओं की हुई मौत…….. यहां मचा कोहराम,, पहुंचे डीएम और एसएसपी

 

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
जनपद बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर सोमवार कोमहिंद्रा पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार एक गमी में जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडौल निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। गांव जाडौल से एक पिकअप वाहन से करीब 14 लोग सिकंदराबाद जाने के लिए सवार हुए। इसके अलावा गांव चंदेरू से भी कुछ लोगों को लिया। गांव चंदेरू से सिकंदराबाद जाने के लिए पिकअप वाहन यू टर्न ले रहा था। उसी दौरान एक कार से पिकअप टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप वाहन सवार पूनम (35) पत्नी हीरा, कृष्णा (2) पुत्र हीरा निवासी गांव चंदेरू और शशि (36) पत्नी गंगाचरण एवं किरण( 55) पत्नी महेंद्र निवासी जाडोल की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बुलंदशहर-सिकंदराबाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *