Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशजौनपुर

भूमि विवाद में चचेरे भाई ने सगी बहनों की धारदार हथियार से हत्या……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुकरिहांव गांव में भूमि विवाद में चचेरे भाई ने दो सगी बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। मामले की जानकारी होते ही सिकरारा थाने समेत जिले की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एक ही परिवार में दो मौतों के बाद कोहराम मचा है।

शिवशंकर पांडेय व रमाशंकर पांडेय के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। सुबह घर से तकरीबन 50 मीटर पर दूरी पर रमाशंकर पांडेय शौचालय का निर्माण करा रहे थे। जिसका शिवशंकर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान रमाशंकर पांडेय का पुत्र आशीष पांडेय ने धारदार हथियार से शिवशंकर की पुत्री पूर्णिमा पांडेय 25 व छोटी बहन अंतिमा पांडेय 21 पर हमला कर दिया। बांके व फावड़े से किए गए प्रहार से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपित फरार हो गया है। मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को होते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। जिसके बाद जिले के अधिकारी भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए हैं। एहतियातन पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *