चंदौली डीएम ने DPRO व BDO को दिया स्पष्ट निर्देश……DM ने सख्त लहजे में कहा अगर पंचायत भवन बंद मिला तो डीपीआरओ व बीडीओ की होगी जिम्मेदारी
जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
चंदौली।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण, मॉडल ग्राम विकास तथा आरआरसी सेंटर से संबंधित प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) तथा खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुले रहने चाहिए, और इन भवनों में पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी पंचायत भवन के बंद होने अथवा पंचायत सहायक की अनुपस्थिति की शिकायत मिली तो डीपीआरओ एवं संबंधित बीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।







