चंदौली DM ने सीएम युवा उद्यमी योजना की धीमी प्रगति पर बैंकों को दिए कड़ा निर्देश, व्यक्त की कड़ी नाराजगी….….इस बैंक द्वारा सबसे अधिक आवेदन अस्वीकृत करने पर DM ने एलडीएम व क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया यह निर्देश , 1700 के सापेक्ष 880 आवेदन भेजा दिया, जिसमें मात्र 223 को ही
लंबित आवेदनों का जल्द करें निस्तारण
चंदौली।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धकों, शाखा प्रबन्धकों के साथ एक बैठक आहूत की गयी, जिसमें शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी०एम० युवा) अन्तर्गत जनपद चन्दौली का लक्ष्य 1700 आवंटित किया गया है। योजनान्तर्गत विभिन्न बैंकों को 880 पत्रावलियों का प्रेषण किया जा चुका है, जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 223 आवेदन पत्रों पर ऋण स्वीकृति एवं 184 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्यवाही बैंको द्वारा की गयी है।
महोदय द्वारा समस्त बैंकों को प्रेषित आवेदन पत्रों में अस्वीकृत किये गये आवेदन पत्रों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धकों को निदेर्शित किया गया कि आवेदन पत्रों को अस्वीकृत करने से पूर्व कारण स्पष्ट करें, उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में समीक्षा की जायेगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि लम्बित आवेदन पत्रों पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।








