जब चंदौली DM व SP से मिले ईएमजेए प्रतिनिधिमंडल….. नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गोस्वामी के साथ मिले दर्जनों पत्रकार……पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान पर केंद्रित
एसोशिएशन के अध्यक्ष नितिन गोस्वामी के साथ मिले दर्जनों पत्रकार
चंदौली। जिले में पत्रकारिता को और अधिक सशक्त, जिम्मेदार एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (टीवी एवं डिजिटल), चंदौली की प्रतिनिधि टीम ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मूल उद्देश्य संवाद की एक सकारात्मक परंपरा की शुरुआत करना, पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और प्रशासन के सहयोग से पत्रकारिता के लिए एक सहयोगी वातावरण तैयार करना रहा।






