नशा ऐसा चढ़ा: जाना था प्रेमिका के घर, तमंचा लेकर पहुंच गया थाने…पुलिस ने उतार दिया आशिकी का भूत
मथुरा। राया में नशे में धुत्त युवक ये भूल गया कि जिसे वो प्रेमिका का घर समझ बैठा, वो पुलिस स्टेशन है। यहां तमंचा लेकर जब वो आया तो पुलिसकर्मी और फरियादी डर गए, लेकिन जेसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो आशिकी का भूत उतर गया। जब पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई।

ये है मामला
थाना परिसर में शुक्रवार को जब एसआई दिनेश कुमार बकरी चोरी के मामले में पीड़ित की व्यथा सुन रहे थे। तभी एक युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ थाने में घुस आया। अचानक युवक को इस स्थिति में देखकर सब हैरत में पड़ गए। वहीं जब पुलिस ने युवक के हाथ में तमंचा देखा तो पसीने छूट गए। वो नशे में झूम रहा था और कुछ भी सुन समझ नहीं रहा था। पुलिसकर्मी तत्काल ही अलर्ट हो गए और बड़ी ही सावधानी के साथ युवक को दबोच लिया और उसके हाथ से तमंचा छीन लिया।



