यूपी एटीएस ने गोरखपुर से मुगलसराय के व्यापारी को दबोचा, अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस……
पूर्वाचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर। शादी समारोह में आए मुगलसराय के डालडा व्यापारी को हत्या के आरोप में ढूंढ रही यूपी एटीएस टीम ने गोरखनाथ क्षेत्र में होटल के बाहर से दबोच लिया। कमरे पर जैकेट और जूता लेने गए टीम के सदस्य ने फोन पर बहन से व्यापारी की बात कराई। बहन के पूछने पर पुलिस लाइन में आने को कहा। भाई का मोबाइल बंद होने पर बहन ने कंट्रोल रूम में फोन कर अपहरण की सूचना दे दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस और सीसी कैमरा फुटेज की मदद से तलाश शुरू की तो मामला सामने आया।


यह है मामला
चंदौली के मुगलसराय निवासी प्रीमेश केसरी गुरुवार को अपनी बहन संचिता और बहनोई के साथ शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर आया था। गोरखनाथ के विकास नगर स्थित होटल में तीनों रुके थेए यहीं से उसे पास के मैरिज लॉन में जाना था। दोपहर एक बजे प्रीमेश केसरी कमरे से निकला। शाम चार बजे पुलिसकर्मी होटल पर पहुंचा। अपने मोबाइल फोन से केसरी की बात बहन संचिता से कराई।



इस मामले में एटीएस टीम ने व्यापारी को उठाया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी 38 वर्ष पुत्र जय नारायण त्रिपाठी 14 दिसंबर 2022 की दोपहर को सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकला था। अभी वे कुछ दूर पहुंचा ही था कि कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। संजू ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली संजू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में लगी है और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाश वहां से भाग निकले थे।




