चंदौली – इस गांव के प्रधान को DPRO ने जारी किया नोटिस, बंद मिला था पंचायत भवन………इनको नोटिस, वेतन एक दिन का रोकने का निर्देश, औचक निरीक्षण
पंचायत भवन बंद होने पर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश
पंचायत सहायक का एक दिन वेतन रोकने का डीपीआरओ ने दिया निर्देश
चंदौली ।
गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने धानापुर विकास खंड के कावलापुरा व धानापुर, गिरेहू गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गिरेहू का पंचायत भवन बंद होने पर पंचायत सहायक का वेतन एक दिन का काटने, प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

गुरुवार की शाम को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा द्वारा विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत – कावलपुरा का सर्वप्रथम निरीक्षण किया। जहां पंचायत सचिवालय का संचालन, सामुदायिक शौचालय संचालन, आर.आर.सी. संचालन व ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाई गई कमियों को मानक व डिजाइन के अनुसार किए जाने हेतु उपस्थित ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत व पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया।






